उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर वीएलइ ने सौंपा ज्ञापन

चतरा जिला की मलकपुर पंचायत सचिवालय में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक का मामला

मधुपुर. ब्लॉक में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कार्यरत विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर(वीएलइ) ने बीडीओ के माध्यम से दिवंगत वीएलइ शैलेंद्र सिंह की आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि चतरा जिला की मलकपुर पंचायत सचिवालय में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा की गई आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए उनके आश्रितों को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने की मांग की है. संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि चतरा के वीएलइ शैलेंद्र सिंह ने किन कारणों से पंचायत भवन में आत्महत्या की इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई भी वीएलइ आत्महत्या करने के लिए मजबूर नहीं हो. बताया गया कि सरकार द्वारा पूरे राज्य में कार्यरत वीएलई को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है. तीन दिनों तक पंचायतों में कार्य करने वाले वीएलई द्वारा कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है. मौके पर वीएलई मो. अनवारूल हक, विक्की मेहरा, गुलाम मुस्तफा, मनोरंजन चुनियार, नौशाद अंसारी, एकरामुल अंसारी, विशाल दास, उपेंद्र गोप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >