संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मधुपुर थाना के दुधानी गांव का मामला

मधुपुर. थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में ससुरालवालों पर दहेज के लिए नवविवाहिता गौरी देवी (19) की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए मृतका के मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी है. मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति पूरन मंडल को हिरासत में लिया है. मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर ससुरालवालों पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद दुधानी गांव पहुंचकर पुलिस ने नवविवाहिता के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा दिया है. इस संबंध में मिसरना गांव निवासी मृतका के पिता छतरू मंडल ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री गौरी देवी का विवाह मधुपुर थाना क्षेत्र के दुधनी गांव निवासी पूरन मंडल से किया था. कुछ दिन तक सब ठीक रहा. इसके दहेज की खातिर उनकी बेटी को ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे. ससुरालवाले दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वे लोग पंच की बात को नहीं माने. घर में आपसी कलह के कारण उसकी बेटी गोरी मायके में आ गयी थी. पिछले 29 जून को उनकी बेटी गौरी के ससुराल वाले उसे ठीक से रखने का आश्वासन देकर मायके से ले गये थे. इसके बाद फिर ससुराल में वही प्रताड़ना शुरू हो गया. इस बात की खबर उनकी बेटी ने उन्हें दी. इधर, बुधवार को उसके पति पूरन मंडल ने बताया कि गौरी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो गौरी मृत है. मायकेवालों ने दावा करते हुए कहा है कि गौरी की हत्या दहेज के कारण ससुरालवालों ने कर दिया. मृतका के पिता छतरु मंडल ने पति समेत ससुरालवालों पर मारपीट कर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया है. वहीं, मामले की छानबीन की जा रही है. हाइलार्ट्स: मधुपुर थाना के दुधानी गांव का मामला, हिरासत में पति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >