28 करोड़ की लागत से बना लालगढ़-बसकुपी पथ हुआ जर्जर

सड़क की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा

मधुपुर. शहर के लालगढ़ से बसकुपी तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के दो साल के अंदर जर्जर हो गयी है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पथ निर्माण विभाग के माध्यम से 9.728 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 28 करोड़ 2 लाख 31 हजार 800 की लागत से अक्तूबर 2019 में प्रारंभ हुआ था. मगर तय समय में निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया था. ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले ही निर्माण कार्य पूर्ण किया गया था. इसके बाद से ही सडक जहां- तहां उखड़ने लगी. नौ किलोमीटर लंबी सड़क में दर्जनों जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. सड़क की मरम्मत नहीं होने से राहगीरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने सड़क की जांच कर जल्द से जल्द मरम्मत कराये जाने की मांग की है. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो इतनी जल्दी सड़क खराब नहीं होती. इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >