सारवां. थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में दुकानदार से विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नितिन कुमार (24) के रूप में हुई है. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सारवां सीएचसी पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल नितिन कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरी घटना में सड़क दुर्घटना में सारवां निवासी मिहिर अंसारी (32) घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भी इलाज के लिए सारवां सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बिशनपुर में दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल
सारवां में दो अलग घटनाओं में दो लोग घायल, सदर अस्पताल रेफर
