रिखिया में आज तेजस्वी और कल्पना की जनसभा

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजद के सुरेश पासवान के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन आ रहे हैं.

देवघर. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजद के सुरेश पासवान के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन आ रहे हैं. दोनों स्टार प्रचारक देवघर विधानसभा अंतर्गत रिखिया स्थित सोनवा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में बिहार के पूर्व मंत्री सह देवघर विधानसभा प्रभारी विजय प्रकाश भी मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी राजद के जिला प्रवक्ता शिवनारायण रवानी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >