एमसीए यॉर्कर ने एमसीए वॉरियर को हराया

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में समर कैंप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में आयोजित समर कैंप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरा मैच एमसीए यॉर्कर व एमसीए वॉरियर के बीच खेला गया. एमसीए यॉर्कर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 20 ओवर में 145 का स्कोर खड़ा किया. एमसीए यॉर्कर कि ओर से मोबस्सिर ने 44 रन व जिलानी ने 32 रन बनाए. वहीं, वॉरियर के शोभित ने दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी एमसीए वॉरियर की टीम सिर्फ 97 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. अब्दुल ने सर्वाधिक 36 रन और जैद ने 25 रन बनाए. मोबस्सिर और जिलानी ने अपनी टीम के लिए 3-3 विकेट झटके. मोबस्सिर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >