सोनारायठाढ़ी : खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत बीआरसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी, उच्च विद्यालय तिलकपुर, उच्च विद्यालय मगडीहा, उच्च विद्यालय नन्हीडीह तथा झारखंड राज्य बालिका आवासीय विद्यालय सोनारायठाढ़ी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
फुटबॉल में मगडीहा विजेता
बालिका वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में उच्च विद्यालय मगडीहा की टीम विजेता रही, जबकि झारखंड राज्य बालिका आवासीय विद्यालय सोनारायठाढ़ी की छात्राएं उपविजेता बनीं. वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य बालिका आवासीय विद्यालय सोनारायठाढ़ी की छात्राएं विजेता रहीं, जबकि उच्च विद्यालय तिलकपुर की छात्राएं उपविजेता बनीं.
बालक वर्ग में तिलकपुर का दबदबा
बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय तिलकपुर के छात्र विजेता रहे, जबकि उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी के छात्र उपविजेता बने. वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय नन्हीडीह के छात्र विजेता रहे और उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी के छात्र उपविजेता बने.
लंबी कूद में सोनम आगे
लंबी कूद प्रतियोगिता में सोनम कुमारी सबसे आगे रहीं. विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के बीच मगडीहा पंचायत के मुखिया ने मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उत्साहित किया.
ये रहे मौजूद
मौके पर बीपीओ शशिकांत, शिक्षक जनार्दन हांसदा, सुषमा कुमारी, सीआरपी प्रदीप कुमार राय, विभाकर राय, लेखापाल नारायण गोयनका आदि मौजूद थे.
