पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता : जेएलकेएम

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने मधुपुर में बैठक कर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। पार्टी आदिवासी और मूलवासी अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

मधुपुर: डाकबंगला मैदान परिसर में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता जिला वरीय उपाध्यक्ष सचिन कुमार दास ने की. बैठक में प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं का पुनर्गठन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित राउत उपस्थित रहे.

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महासचिव खुशवंत प्रधान, पवन कुमार रवानी, जिला उपाध्यक्ष इबरार अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र राउत एवं चांद हसन शामिल हुए. इस दौरान संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया.

वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित राउत ने कहा कि मधुपुर प्रखंड कमेटी को पहले तीन जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में जमीनी स्तर से जुड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की मूल समस्याओं के समाधान के लिए संगठन तैयार है तथा झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी के अधिकारों को दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है.

जिला महासचिव पवन कुमार रवानी ने कहा कि झारखंड की अस्मिता, युवाओं का भविष्य, किसानों, मजदूरों, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, स्वर्ण एवं वंचित समूहों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती तथा जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है.

जिला महासचिव खुशवंत प्रधान ने कहा कि मधुपुर प्रखंड की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक पंचायत तक संगठन को खड़ा करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं जिला उपाध्यक्ष इबरार अंसारी ने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, नियोजन नीति व स्थानीय नीति लागू करना, परीक्षाओं में धांधली रोकना तथा झारखंड के युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि 1932 खतियान लागू करने तथा मधुपुर में फ्लावर ब्रिज के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए भी संगठन संघर्ष करेगा और अपने अधिकारों को लड़कर हासिल किया जाएगा. वहीं, पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामा.

मौके पर अमित कुमार पंडित, गुड्डू कुमार वर्मा, सौरभ कुमार पाठक, विशाल पाठक, संजय दास, अनिल कुमार दास, शैलेश कुमार रवानी, अनिल कुमार रवानी, अभिषेक कुमार, रविकांत मोदी, चांद हसन, राजेंद्र प्रसाद दास, शैलेश कुमार रवानी आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >