साइबर ठग की तलाश में छग पुलिस पहुंची मारगोमुंडा

छत्तीसगढ़ के मोहला पानपुर जिले अंतर्गत गोटाटोला थाना

मारगोमुंडा. छत्तीसगढ़ के मोहला पानपुर जिले अंतर्गत गोटाटोला थाना के साइबर शाखा की पुलिस साइबर ठग की तलाश में शनिवार को मारगोमुंडा पहुंची. इस दौरान स्थानीय पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के केन्दुआटांड निवासी साइबर ठग के आरोपी के घर का सत्यापन किया. आरोपी घर पर नहीं मिला. इसके बाद पुलिस उसके परिजन को नोटिस तामिल किया. बताया जाता है कि आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से ठगी की. मामले को लेकर गोटाटोला थाना कांड संख्या 24/2024 दर्ज है. दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान में आरोपी का मोबाइल लोकेशन मारगोमुंडा के केन्दुआटांड मिल रहा था. लोकेशन के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस यहां पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >