सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के मगडीहा गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार की सुबह बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की नजर पुलिस वाहन पर पड़ी. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले आई पुलिस
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई. आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जिला खनन पदाधिकारी के पास भेजा गया है.
कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
