गड़गड़िया मोड़ पर गुमटी में तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप, 17 नामजद समेत कई अज्ञात पर मामला दर्ज

सोनारायठाढ़ी की दोनदिया पंचायत के गड़गड़िया गांव की घटना

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र की दोनदिया पंचायत अंतर्गत गड़गड़िया गांव के खरबारी टोला निवासी वैकुंठ महतो की गड़गड़िया मोड़ स्थित गुमटी और उसके ऊपर बनी छावनी में रविवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने गुमटी को क्षतिग्रस्त करने के साथ छावनी को भी नष्ट कर दिया. इसी दौरान दुकान में मौजूद वैकुंठ महतो के पुत्र रोहित यादव के साथ मारपीट की गयी और दुकान में रखे राशन, सामान तथा नकदी की भी लूट कर ली गयी. इसको लेकर वैकुंठ महतो ने सोनारायठाढ़ी थाना में हेठ गड़गड़िया और खरबारी गांव के कई लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. इसके बाद सोमवार को थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की. वहीं, थाना में दर्ज कांड संख्या 21/2026 के तहत पुलिस ने 17 नामजद और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में गड़गड़िया के प्रभाकर राय, गजाननंद राय, अर्जुन राय, नुनदेव राय, बिडल राय, भसना राय, गिरजा राय, सोमर राय, भालू राय, समलाल राय, शनिचर राय व मिठू यादव, शंकर यादव, बोचो महतो, तीतु यादव, मनोज यादव और सुमेश यादव खरबरी निवासी बताये गये हैं. पुलिस के अनुसार सभी नामजद आरोपी स्थानीय निवासी हैं, जबकि अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >