सोनारायठाढ़ी. सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के नेतृत्व में शनिवार देर रात क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने चांदना मोड़, ब्लॉक मोड़, बलिडीह मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अड्डाबाजी कर रहे लोगों को मौके से हटाया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से इकट्ठा होकर अड्डाबाजी करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा ऐसे गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
देर रात तक अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
सोनारायठाढ़ी पुलिस की छापेमारी, अड्डाबाजी पर सख्ती
