सोनारायठाढ़ी व बासुकिनाथ में ब्राउन शुगर और हथियार के साथ नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

thana ariya me avedh rup se ho raha tha nasha ka karobar

बासुकिनाथ में दो नाबालिग पिस्तौल के साथ पकड़े गये, संप्रेक्षण गृह भेजे गये

सोनारायठाढ़ी में दो युवक ब्राउन शुगर व 60 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ

जरमुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो नाबालिगों को पकड़ लिया है. दोनों किशोरों को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में दुमका स्थित संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान बासुकिनाथ रिंग रोड बायपास स्थित शेड के समीप से दोनों को पकड़ा गया. तलाशी में उनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद किये गये. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस सतर्क होकर निगरानी कर रही थी. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन किशोरों ने बासुकिनाथ रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और लोगों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट भी की थी.

ब्राउन शुगर की लत में फंसे किशोर

पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग ब्राउन शुगर के आदी हैं. थाना क्षेत्र में यह नशा तेजी से नाबालिगों और युवाओं के बीच फैल रहा है. किशोर स्मैक के रूप में इसे सिगरेट या इंजेक्शन के जरिए सेवन कर रहे हैं. डीएसपी ने बताया कि ऐसे नशे के आदी बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, अकेले रहना पसंद करते हैं और झूठ बोलने लगते हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि समय रहते उन्हें इस दलदल से बचाया जा सके.

ब्राउन शुगर के साथ सोनारायठाढ़ी पुलिस ने दो युवक को दबोचा

60 हजार रुपये व बिना नंबर की कार भी जब्त

प्रतिनिधि, सोनारायठाढ़ी

सोनारायठाढ़ी पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 60 हजार रुपये मूल्य का ब्राउन शुगर और नगद राशि भी बरामद की है. शनिवार देर रात एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य सड़क पर पावर हाउस के समीप एक बिना नंबर की सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन लेकर धनवे की ओर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर कार को ओवरटेक किया और तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से पैकेट में रखा भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और करीब 60 हजार रुपये नगद बरामद किये गये. पूछताछ में युवकों ने अलग-अलग बहाने बनाये, जिसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. गिरफ्तार युवकों की पहचान श्रीकांत यादव (मोहनपुर-लतासारे) और लालू महतो (पीड़रा, थाना सरैयाहाट) के रूप में हुई है. दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बिना नंबर की सफेद बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है और वाहन के मालिक की जांच की जा रही है. थाना पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर जैसे महंगे नशे का अवैध कारोबार चल रहा है. इसी आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें कार्रवाई सफल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >