ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य सड़क पर बारा गांव के पास की घटना

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य सड़क पर बारा गांव के पास बुधवार दोपहर बाद एक ऑटो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार तिलकपुर निवासी युवक नंदकिशोर राय गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ऑटो पर सवार लुरीघाघर निवासी राजू राय और रंगापड़ा निवासी पूरन राय भी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घटना की सूचना पाकर एएसआइ राजू उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए देवघर अस्पताल भेजा. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (नंबर जेएच 15एपी 9916) को सुरक्षा के मद्देनजर थाना लाया गया है. बताया जा रहा है कि टक्कर में दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने बताया कि घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >