सोनारायठाढ़ी : पत्नी से हुई अनबन, पति ने घर में फंदा लगा कर ली खुदकुशी

सोनारायठाढ़ी अंतर्गत जरका वन पंचायत तिलकपुर गांव की घटना

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत जरका वन पंचायत तिलकपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव (30 वर्ष) ने मंगलवार की रात में अपने घर में खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस बुधवार की सुबह को मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उपेंद्र यादव की शादी देवघर के मोहनपुर के जनाकी गांव में हुई है, उपेंद्र पत्नी व बच्चों को लाने के लिए ससुराल गया था, पत्नी से अनबन हुई और वह घर लौट आया. इसके बाद से उपेंद्र अकेला रहने लगा. मंगलवार रात को खाना खा कर अपना खपड़ैल का मकान में सो गया. वहीं, सुबह जब उनकी मां झाड़ू देने उसका रूम पहुंची तो उपेंद्र का शव गमछा से झूल रहा था, चिल्लाकर उनकी मां बाहर निकली और रोने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. इस संबंध में सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्महत्या लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >