झारखंड में सबसे ज्यादा घुसपैठिया संथाल परगना में, एसआइआर के बाद दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता: रघुवर दास

सोनारायठाढ़ी प्रखंड के कलहोड़िया गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

सोनारायठाढ़ी . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सोनारायठाढ़ी प्रखंड के कलहोड़िया गांव में भाजपा नेता जयकांत मंडल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सारवां, सोनारायठाढ़ी और जरमुंडी क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका माला और पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक आम जनता के काम बिना पैसे के होते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके शासनकाल में लाखों युवाओं को बिना किसी घूस के नौकरी दी गयी, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिला. पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को घर की मालकिन बनाने के उद्देश्य से एक रुपये में जमीन रजिस्ट्री का कानून लागू किया था, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया. संथाल परगना क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां सबसे ज्यादा घुसपैठिये हैं और विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची की जांच में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि कोई भी वैध मतदाता छूटे नहीं और बाहरी लोग सूची में शामिल न हो सकें. रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व उनके नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है और देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है. कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव इस बार रांची में देखने को मिलेगा. मौके पर भाजपा के दुमका जिलाध्यक्ष रुपेश मंडल, पूर्व दुमका जिलाध्यक्ष निवास मंडल, पूर्व महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, सोनारायठाढ़ी मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, महामंत्री मुन्ना सिंह, भाजपा नेता विश्वनाथ राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर साह, बाबा नायक समिति के जिलाध्यक्ष रामलाल मंडल, नंदकिशोर भोक्ता, राजेंद्र भोक्ता, सुनील भोक्ता, आदित्य सिंह, संजय पांडे, हीरालाल मिस्त्री, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार मंडल, सुनील मंडल, पप्पू पांडे, मुरली नापीत आदि समेत जिला मंत्री जयकांत मंडल के पूरे परिवार ने उनका स्वागत किया. हाइलार्ट्स : संथाल परगना में घुसपैठ का मुद्दा गरमाया : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान सोनारायठाढ़ी प्रखंड के कलहोड़िया गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, किया जनचौपाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >