सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के बरमोतरा गांव में कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण और जनाजा शेड के निर्माण को लेकर सोमवार को ग्रामसभा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पंचायत मुखिया अनिशा परवीन ने की. ग्रामसभा में सर्वसम्मति से मंसूर अंसारी को अध्यक्ष, ईस्हाक अंसारी को सचिव और समीम मियां को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा सबीर अंसारी, अकरम मियां, मनवर अंसारी, समसूल अंसारी, साजिद अंसारी, निजाम अंसारी, रहमान अंसारी, रमजान अंसारी समेत कई लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया गया. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि रियाज अंसारी ने कहा कि कब्रिस्तान में जनाजा सेड का निर्माण होने से धूप और बारिश के समय लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी. उन्होंने कल्याण विभाग से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर पंचायत सचिव कौशल किशोर राय, ग्राम प्रधान लुकमान अंसारी, रियाज अंसारी, असीन अंसारी, रसूल मियां, सिकंदर अंसारी, कियामुद्दीन अंसारी, कासिम अंसारी, ऐनुल मियां, मुख़्तार अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण व जनाजा शेड निर्माण को लेकर हुई ग्रामसभा
सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बरमोतरा गांव में हुइ ग्रामसभा
