जनजाति जागरूकता शिविर में लाभुकों का बना आयुष्मान कार्ड

सोनारायठाढ़ी: धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मधुबन में जनजाति जागरूकता शिविर का आयोजन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुबन में सोमवार को धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजाति जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मधुबन और सेतीनगढ़ गांव के आदिम जनजाति समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में कुल 23 लोगों का आधार अपडेट किया गया, जबकि 7 लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाया गया. इसके अलावा कई लाभुकों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए भी अनेक आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार झा, अंचल निरीक्षक रोहित कुमार झा, अंचल उप निरीक्षक दुबराज मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर पुरुषोत्तम कुमार, मनीष कुमार समेत कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >