सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की खिजुरिया पंचायत के दोनदिया नावाडीह गांव में रविवार को मासव्यापी हरिनाम कीर्तन का समापन धूमधाम से किया गया. समापन समारोह का आयोजन गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में किया गया, जहां पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. समापन के अवसर पर ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और अंत में काली मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कीर्तन का विधिवत समापन किया. नव युवक संघ दोनदिया नावाडीह के सदस्यों मनोज मंडल, निरंजन मंडल, परमेश्वर राय, पेतर मंडल, जगदीश राय, अरविन्द कुमार राय, शिवनंदन मंडल, चंद्रकिशोर मंडल, रामचंद्र मंडल, जगरनाथ राय और बासुदेव राय ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांव में वैशाख माह के दौरान पूरे महीने हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पूरे उत्साह के साथ कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसका समापन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ.
सोनारायठाढ़ी: मासव्यापी हरिनाम कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
सोनारायठाढ़ी: काली मंदिर प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ महीने भर का हरिनाम कीर्तन
