सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की जरका वन पंचायत अंतर्गत दानरायडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत गाँव के ही जोरिया से पंडित कृष्णानंद झा द्वारा विधिवत कलश पूजन के साथ हुई. इसके बाद कलश यात्रा प्रारम्भ की गयी, जो गांव भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण तक पहुंची, जहां विधिवत रूप से कलश स्थापित किया गया. इस कलश यात्रा में दानरायडीह, नूतन ठाढ़ी, तिलकपुर सहित कई गांवों की महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं. बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आस-पास के लोग भी पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पंडित कृष्णानंद झा, यजमान धनेश्वर राउत, फूलमनी देवी, ग्राम प्रधान गणेश यादव, लखी राउत, इन्द्र महतो, झबन राउत, लीलू राउत, बंशी राउत, राजेंद्र यादव, किशोर मंडल, सोनालाल यादव, अंजन सिंह, अनिल यादव, रोहित झा, पोखन राउत, कामदेव राउत, बैद्यनाथ राउत सहित सैकड़ों लोग कलश यात्रा में शामिल हुए.
प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा
सोनारायठाढ़ी के दानरायडीह गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित
