सीओ ने ग्राम प्रधानों और रैयतों को दिये कई अहम निर्देश

अंचल कार्यालय इसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा

सोनारायठाढ़ी. बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी ने शनिवार को अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों के साथ मासिक बैठक आयोजित की. बैठक में सीओ नीलम कुमारी ने सभी ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों को निर्देश दिया कि अगर सरकारी जमीन, नाला, पहाड़, जंगल सहित अन्य सरकारी भू-भाग पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, तो इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय को दें. अंचल कार्यालय इसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा. इसके अलावा बैठक में लगान जमा करने और अन्य संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सबीर अंसारी, मंसूर अंसारी, सरफराज आलम, दिलदार हुसैन, बीरेंद्र राउत, मृत्युंजय यादव, प्रेम महतो, कियामुद्दीन अंसारी, सुबल राय समेत सभी ग्राम प्रधान और मूल रैयत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >