सोनारायठाढ़ी. बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी की देखरेख में सोमवार को तीन दिवसीय भारतीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों को जनगणना एवं मकान गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी देना है, ताकि कार्य के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विक्रम कुमार, प्रदीप कुमार और अजीत कुमार द्वारा कुल 90 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें जनगणना प्रक्रिया, मकान गणना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी विस्तार से दी गयी. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रगणक अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारु एवं त्रुटिरहित तरीके से कर सकें। प्रखंड क्षेत्र के बारह पंचायतों में जनगणना का कार्य किया जाना है.इस अवसर पर प्रगणक प्रदीप कुमार मंडल, सोहराब अंसारी, नंदलाल यादव, मंटू प्रसाद यादव, जितेंद्र दास समेत कई अन्य प्रगणक उपस्थित रहे.
सोनारायठाढ़ी : 90 प्रगणकों को मिला तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
जनगणना 2026-27 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
