सोनारायठाढ़ी: जनसेवक को मिला बीएओ का अतिरिक्त प्रभार

सोनारायठाढ़ी प्रखंड में प्रशासनिक पदाधिकारी का पद

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में कृषि एवं कल्याण विभाग के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बीडीओ नीलम कुमारी ने सोमवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया. इसके तहत सुशील कुमार झा को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. ज्ञात हो कि सुशील कुमार झा इससे पूर्व जनसेवक के पद पर कार्यरत रहते हुए कई वर्षों तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सोमवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत जनसेवक भूषण मंडल तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर कार्य कर रहे पंचायत सचिव संजय शर्मा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार सुशील कुमार झा को सौंप दिया. वहीं, सुशील कुमार झा ने कहा कि पदाधिकारियों की कमी के कारण उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >