जनगणना को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण

सोनारायठाढ़ी में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय भारतीय जनगणना शिविर का समापन किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सह अपर चार्ज पदाधिकारी कौशल कुमार राय की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर में प्रशिक्षक विक्रम कुमार राय, अमित कुमार भारती, जितेंद्र दास और प्रदीप यादव ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को मकान गणना तथा जनगणना से संबंधित बुनियादी जानकारी प्रदान की. इसमें बताया गया कि पहले चरण में मकानों की गणना और दूसरे चरण में जनगणना का कार्य किया जायेगा. प्रशिक्षण में कुल 90 लोगों ने भाग लिया. इनमें जनार्दन हांसदा, राजू कुमार, उमेश कुमार, मोहम्मद रजा, संदीप कुमार झा, मदन मोहन यादव, पंचानंद वर्मा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >