जिला समन्वयक ने अबुआ आवास का किया निरीक्षण

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के फागो गांव में किया स्थल निरीक्षण

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के फागो गांव में सोमवार को जिला समन्वयक पवन गुप्ता ने निर्माणाधीन अबुआ आवास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों को डोर-टू- डोर जाकर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही लाभुकों से कहा कि निर्माण कार्य में जो समस्या है, उसे दुरुस्त कर कार्य को समय पर पूरा करने का आह्वान किया. उन्होंने पीएम आवास के लिए किये जा रहे सर्वे का वेरिफिकेशन किया. मौके पर प्रखंड समन्वयक कमल कोल, पंचायत सचिव नाग्रेंद्र दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >