श्रावणी मेला ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को चार दिन का अवकाश

देवघर श्रावणी मेला में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, डीआइजी ने चार दिनों की छुट्टी का आदेश जारी किया। जानें पूरी जानकारी यहाँ।

देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को चार दिनों का अनुमति अवकाश दिया गया है. इस संबंध में संताल परगना के डीआइजी ने आदेश जारी किया है.

विभिन्न जिलों से की गयी थी प्रतिनियुक्ति

आदेश में कहा गया है कि मेला के दौरान विभिन्न जिलों, इकाइयों एवं वाहिनियों से पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति देवघर और दुमका जिले में की गयी थी. मेला ड्यूटी में उनके योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक मिलेगा लाभ

पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक के सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को चार दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >