Shravani Mela: बाबाधाम में उमड़ रहा केसरिया सैलाब, बोल बम से गूंज रही देवनगरी

देवघर के श्रावणी मेले में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी है. बाबा मंदिर में बोल बम के जयकारों के बीच श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं.

देवघर. श्रावणी मेले में बाबा नगरी कांवरियों की भारी भीड़ से गुलजार हो रही है. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक हर ओर बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे है. सुबह बाबा की दैनिक पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी सुमन झा ने बाबा भोलेनाथ की सरदारी पूजा करायी. इसके बाद आम कांवरियों के लिए मुख्य अरघा के माध्यम से जलार्पण शुरू कराया गया. श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर खासा उत्साह दिखा.

कांवरिया पथ से बाबा मंदिर तक गूंजता रहा बोल बम

श्रावणी मेले में कांवरियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाबा मंदिर परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धालुओं से भर गया. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा बाबा नगरी गूंजता रहा. दूर-दूर से पहुंचे कांवरिये बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.

मुख्य अरघा और बाह्य अरघा पर रही भारी भीड़

बाबा की दैनिक पूजा और सरदारी पूजा के बाद आम कांवरियों के लिए मुख्य अरघा से जलार्पण शुरू हुआ. मुख्य अरघा के साथ बाह्य अरघा पर भी जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की भारी भीड़ रही. आम कतार में लगे श्रद्धालुओं को जलार्पण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. लंबे इंतजार के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी.

बाह्य अरघा से जल्द निकले श्रद्धालु

बाह्य अरघा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत कम समय लगा. कुछ ही देर में जलार्पण कर श्रद्धालु चेहरे पर सुखद अनुभूति लिए बाहर निकलते नजर आये. बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में संतोष और भक्ति का भाव साफ दिखाई दिया.

शीघ्र दर्शनम से कांवरियों को मिली बड़ी राहत

शीघ्र दर्शनम कूपन व्यवस्था के तहत बाबा मंदिर पहुंचने वाले कांवरियों को भीड़ के बीच राहत मिली. कूपन लेकर पहुंचे श्रद्धालु करीब 20 मिनट में मुख्य अरघा पर जलार्पण कर गर्भगृह से बाहर निकल रहे थे. लंबी कतार में घंटों इंतजार करने वाले कांवरियों की तुलना में कूपनधारी श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली. इससे कम समय में बाबा का जलाभिषेक करने की इच्छा रखने वाले भक्तों को राहत महसूस हुई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >