तीसरी सोमवारी से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 2.70 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी से पहले ही बाबानगरी गेरुआ रंग के कांवरियों से भर गया है. रविवार को करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने मनोकामना लिंग पर जलार्पण किया. इससे अधिक भक्त अभी सुल्तानगंज और बाबाधाम के बीच रास्ते में हैं. पूरा कांवरिया पथ बम बम भोले से गूंज रहा है. तीसरी सोमवारी के दिन भीड़ प्रबंधन के प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं.

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी से पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के लिए लाखों श्रद्धालु बाबाधाम पहुंचे. कांवरियों की भीड़ से मंदिर परिसर और कांवरिया पथ भगवामय हो गया. सुल्तानगंज से बाबाधाम तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से कांवरिया पथ गुंजायमान हो रहा है. रविवार को 2,70,452 कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण कर मंगलकामना की. इनमें आंतरिक अरघा से 1,79,865 तथा बाह्य अरघा से 90,587 कांवरियों ने जल चढ़ाया. रविवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था बंद रही.

Shravani Mela 2025: पट खुलते ही शुरू हुआ जलार्पण

अहले सुबह पट खुलते ही बाबा बैद्यनाथ की प्रथम पूजा चंदन झा ने की. इसके बाद सरदारी पूजा की गयी तथा भक्तों के लिए पट खोल दिया गया. पट खुलते ही बोल बम के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने जलार्पण शुरू किया. इस दौरान मुख्य अरघा से लेकर बाह्य अरघा तक में कांवरियों की भीड़ लगी रही. शहर के बरमसिया चौक से लेकर बड़ा बाजार तक हर तरफ कांवरियों की कतार लगी रही.

कांवरिया पथ पर भक्तों का लगा रेला

सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरिया पथ पर भीड़ बढ़ गयी. दुम्मा पहुंचते ही कांवरियों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है और वे तेज गति से बाबाधाम की ओर बढ़ जाते हैं. कांवर की झंकार कांवरिया पथ से लेकर शिवगंगा मार्ग तक गूंजती रही. वहीं, बाबा पर जल चढ़ाने के बाद कांवरियों के चेहरे पर अद्भुत तेज और सुकून देखा गया. मंदिर से बाहर निकलते ही श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों से अपील- जरूरी न हो तो वाहन न निकालें

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांवरिया पथ पर रहनेवाले स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के दोपहिया वाहनों का उपयोग सोमवार तक नहीं करें. पैदल मार्ग पर भी अत्यधिक भीड़ के कारण आम लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है. तीसरी सोमवारी को भारी भीड़ की संभावना जतायी जा रही है. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं.

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने वर्षों से लंबित केस में सुनाया फैसला, 10 लोगों से जुड़ा है मामला

बसिया के ओमप्रकाश साहू की मत्स्य क्रांति के मुरीद पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में कही बड़ी बात

Weather Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड में सक्रिय है मानसून, निम्न दबाव का बना क्षेत्र, 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >