श्रावणी मेला 2025 का छठा दिन : बाबाधाम में 1.22 लाख और बासुकिनाथ में 83 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Shravani Mela 2025 Sixth Day: झारखंड के देवघर और दुमका में आयोजित श्रावणी मेला के छठे दिन 1.21,876 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. वहीं, दुमका जिले के बासुकिनाथ में 82,880 श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाया. बासुकिनाथ मंदिर को आज श्रद्धालुओं से 7,87,645 रुपए की आमदनी हुई.

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला 2025 के छठे दिन बुधवार 16 जुलाई को बाबाधाम और बासुकिनाथ में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ को करीब सवा लाख भक्तों ने जल चढ़ाया, तो दुमका जिले के बासुकिनाथ में करीब 83 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.

आंतरिक और बाह्य अरघा के साथ शीघ्रदर्शनम कूपन से भी जलार्पण कर रहे श्रद्धालु

देवघर में आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी. इसके बाद अहले सुबह 04:21 बजे से जलार्पण शुरू हुआ. समाचार लिखे जाने तक बाबाधाम में जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,21,876 रही. इनमें से 24,135 ने बाह्य अरघा के माध्यम से, 93,586 ने आंतरिक अरघा से और 4,155 ने शीघ्र दर्शनम कूपन से जलार्पण किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बासुकिनाथ में आज 82,880 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया

उधर, बासुकिनाथ मंदिर में श्रावणी मेला के छठे दिन शाम 4 बजे तक 82,880 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया. 74350 श्रद्धालुओं ने सामान्य रूट लाइन से, 2350 ने शीघ्र दर्शनम से और 6,180 श्रद्धालुओं ने जलार्पण काउंटर से बाबा को जल चढ़ाया. शीघ्र दर्शनम से 7,05,000 रुपए, गोलक से 77,700 रुपए एवं अन्य स्रोतों से 3,945 रुपए प्राप्त हुए.

इसे भी पढ़ें

बालासोर में छात्रा की आत्महत्या मामले में झारखंड में शुरू हुई राजनीति, झामुमो-भाजपा आमने-सामने

झारखंड के कई जिलों में वज्रपात, कोडरमा में पिता-पुत्री की मौत, देवघर में महिला मूर्छित

शिव महिमा और स्वास्थ्य : भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से दूर होता है मानसिक तनाव

Naxal Encounter: बोकारो में नक्सली मुठभेड़ पर असम के सीएम ने कही ये बात, शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >