श्रावणी मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले मंत्री- बाबा मंदिर के पास क्यू कॉम्प्लेक्स तक बनेगा फुटओवरब्रिज

Shravani Mela 2025: झारखंड के देवघर में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ हो गया है. हेमंत सोरेन सरकार के 3 मंत्रियों ने मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. कहा कि भक्त सुखद स्मृति लेकर देवघर (झारखंड) से जायेंगे.

Shravani Mela 2025| देवघर, अमरनाथ पोद्दार : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में हुआ. झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन किया.

श्रावणी मेला को बेहतर बनाने का काय प्रयास – सुदिव्य

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि पूरे भारत में शिव और शक्ति का कोई स्थान है, तो वह देवघर है. भगवान शिव और शक्ति अपने निवास स्थान झारखंड व देवघर आने वाले श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाये रखें, यही कामना है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष से श्रावणी मेला को बेहतर बनाने का बहुत प्रयास किया गया है.

मेले में एआइ चैटबॉट, क्यूआर कोड समेत कई तकनीक का हो रहा इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस मेले में की गयी बेहतर व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच एक स्मृति छोड़ जायेगी. इस वर्ष से श्रावणी मेले में एआइ चैटबॉट की व्यवस्था की गयी है. क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की गयी है. दुम्मा सीमा पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे के माध्यम से हेड काउंट करायी जायेगी, जिसके जरिये श्रद्धालुओं के आगमन की संख्या का आकलन किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों और बुजुर्गों की ट्रैकंग के लिए आरएफआइडी बैंड

मंत्री ने कहा कि कम उम्र के बच्चे और वृद्ध की यात्रा को आरएफआइडी बैंड से ट्रैकिंग और ट्रेसिंग की व्यवस्था की गयी है, जिससे सुगम और सुरक्षित यात्रा होगी. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष की श्रावणी मेला के लिए कई योजनाओं का झारखंड सरकार ने संकल्प लिया है. अगले वर्ष तैयारी को इससे और भी बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा.

खिजुरिया से सीधे बाबा मंदिर के क्यू कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे

उन्होंने कहा कि कांवरिया पथ शहरी क्षेत्र में प्रवेश करते ही खिजुरिया से सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के समीप क्यू कॉम्प्लेक्स तक फुट ओवरब्रिज निर्माण की योजना है. इससे कांवरियों को ट्रैफिक की सामना नहीं करना पड़ेगा. सर्कुलर रोड में कांवरियों को सड़क क्रॉस करने में समस्या होती है. सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक रुकने के बाद ही कांवरियों को जाना पड़ता है. पुट ओवरब्रिज से कांवरियों को रुकना नहीं पड़ेगा. बेरोक-टोक क्यू कांप्लेक्स तक पहुंच जायेंगे.

श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में मंच पर मौजूद अतिथिगण. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड कांवरिया पथ

मंत्री ने कहा कि फुट ओवरब्रिज यह बन जाने से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने का एक डेडिकेटेड कांवरिया पथ मिल जायेगा. इससे भक्तों के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था और आमजन की परेशानी भी कम हो जायेगी. राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके इस फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव पर काम कर रही है.

देवघर से सुखद स्मृति लेकर जायेंगे श्रद्धालु – मंत्री

पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार से चलकर झारखंड आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की मेहमाननवाजी बेहतर तरीके से की जायेगी. देवघर और झारखंड वासी सहित राज्य सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालु एक सुखद स्मृति लेकर जायें, यही प्रयास होगा. मंत्री ने कहा कि गुरुजी की तबीयत खराब रहने और रांची में क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये. उनके प्रतिनिधि के तौर पर हमलोग आये हैं.

समाज के सहयोग से कांवरियों की यात्रा बनायेंगे सुखद

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का तब तक प्रयास अधूरा है, जब तक समाज का सहयोग पूरी तरह से न मिले. देवघर के सभी नागरिकों के साथ-साथ सभी झारखंड वासियों के सहयोग से ही यह श्रावणी मेला सफल होगा. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों की सेवा सीधे तौर पर भोलेनाथ की सेवा है.

‘तन, मन और धन से करेंगे बाबा भोले के भक्तों की सेवा’

सुदिव्य कुमार ने कहा कि भोलेनाथ की सेवा करने का अवसर हम सभी को मिला है. तन, मन और धन लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जायेगी. पूरा झारखंड श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तत्पर रहेगा. कोई भी झारखंड वासी इस पावन मौके को जाने नहीं देगा. सभी के सहयोग से इस श्रावणी मेला को यादगार बनायेंगे.

मेले के उद्घाटन समारोह में ये लोग भी हुए शामिल

इस मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ मुन्नाम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के सभी स्कूल बंद

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में झारखंड को विशेष सहायता और योजनाओं की मिल सकती है सौगात

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >