देवघर के बाजार में लोगों से मिले शिवराज, रबड़ी व चाय का उठाया लुत्फ

शुक्रवार की शाम केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवघर के बाजार की गलियों का भ्रमण किया. इस दौरान नरसिंह सिनेमा के समीप अनिल मिश्रा का रबड़ी व बनारसी चाट का लुत्फ उठाया.

देवघर. शुक्रवार की शाम केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवघर के बाजार की गलियों का भ्रमण किया. इस दौरान नरसिंह सिनेमा के समीप अनिल मिश्रा का रबड़ी व बनारसी चाट का लुत्फ उठाया. शिक्षा सभा चौक से आजाद चौक होते हुए टावर चौक तक पैदल चलकर दुकानदारों से मुलाकात की. कई लोग शिवराज सिंह को मामा कहकर पुकार रहे थे, तो कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली. इस दौरान शिवराज सिंह ने शिक्षा सभा चौक पर जयनारायण राउत की चाय व टावर चौक पर कुल्हड़ की चाय का भी आनंद लिया. केंद्रीय मंत्री ने देवघर की रबड़ी व चाय की तारीफ भी की. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अधीर भैया, संतोष उपाध्याय, मिथिलेश सिन्हा, सचिन सुल्तानियां, सागर झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >