शिवलोक में देशभक्ति के रंग, बच्चों ने जीवंत की शहीदों की गाथा

देवघर के शिवलोक में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों ने देशभक्ति और शहीदों की गाथाओं को मंच पर जीवंत किया।

संजीत मंडल, देवघर

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवलोक परिसर में शुक्रवार की संध्या देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में देवघर जिले के 14 विद्यालयों के सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति, आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से देश के वीर शहीदों की गाथाओं, अनेकता में एकता और समृद्ध भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया.

मंच पर दिखी देशभक्ति और लोक संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में हैपी फीट, देवसंघ नेशनल स्कूल, शारदा बालिका विद्यालय, देवघर सेंट्रल स्कूल, गीता देवी डीएवी कास्टर टाउन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवीपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सारवां, गीता देवी डीएवी भंडारकोला, डिवाइन पब्लिक स्कूल, आर मित्रा सीएमएसओई, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर समेत अन्य टीमों ने हिस्सा लिया. अनन्या भारद्वाज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी. सरस के कुंज के दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.

कला बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती है : उपायुक्त

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों और प्राचार्यों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अनुशासन और पूरी तैयारी के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो सराहनीय है. पढ़ाई के साथ कला, संगीत और संस्कृति से जुड़ना बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रस्तुतियों के बाद निर्णायक मंडली ने थीम, वेशभूषा, अनुशासन और मंच संचालन के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया. उपायुक्त, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मंच पर जाकर सफल टीमों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

शिवलोक में स्वतंत्रता दिवस की संध्या देस भक्ति गीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम पुरस्कार देते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
शिवलोक में स्वतंत्रता दिवस की संध्या देस भक्ति गीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम पुरस्कार देते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
शिवलोक में स्वतंत्रता दिवस की संध्या देस भक्ति गीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम पुरस्कार देते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >