श्रावणी मेले में बाबा मंदिर की कमाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 6.49 करोड़ के पार पहुंची आय

श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर की आमदनी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. शीघ्रदर्शनम कूपन से 6.49 करोड़ से अधिक की आय. जानिए क्या है नया आंकड़ा.

देवघर: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ मंदिर की आमदनी के भी नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या का नया आंकड़ा सामने आ रहा है. वहीं शीघ्रदर्शनम कूपन व्यवस्था के तहत जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और इससे मंदिर को होने वाली आय ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. मेला समाप्त होने में अभी आठ दिन शेष हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

कूपन से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

पिछले वर्ष श्रावणी मेले में शीघ्रदर्शनम कूपन व्यवस्था के तहत 1,74,475 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में जलार्पण किया था. इस वर्ष गुरुवार तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,80,312 पहुंच गया है. यानी पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 5,837 अधिक श्रद्धालु कूपन के माध्यम से जलार्पण कर चुके हैं.

मंदिर की आय में 21 लाख से अधिक की बढ़ोतरी

कूपन व्यवस्था से मंदिर की आय में भी नया रिकॉर्ड बना है. पिछले वर्ष इस व्यवस्था से मंदिर को 6,28,11,000 रुपये की आमदनी हुई थी. वहीं इस वर्ष गुरुवार तक कूपन के माध्यम से 6,49,12,320 रुपये की आय हो चुकी है. इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 21,01,320 रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हो चुका है.

आठ दिन बाकी, और बढ़ सकता है आंकड़ा

श्रावणी मेला समाप्त होने में अभी आठ दिन शेष हैं. ऐसे में मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या और राजस्व दोनों में नया रिकॉर्ड बन सकता है. मेले के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं.

शीघ्रदर्शनम कूपन से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला के दौरान शीघ्रदर्शनम और कूपन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को जलार्पण की सुविधा दी जा रही है. इसी व्यवस्था के चलते कूपन के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >