शंकरपुर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने की मांग

देवीपुर : शंकरपुर मोड़ बना है एक्सीडेंट प्राइम जोन

देवीपुर. सत्संग-भीरखीबाद मुख्य पथ पर शंकरपुर मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगाने की मांग समाजसेवी सह कांग्रेस नेता ओम प्रकाश यादव ने देवघर डीसी से की है. उन्होंने कहा कि शंकरपुर मोड़ के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है. उन्होंने बताया कि शंकरपुर मोड़ से कुछ ही दूरी पर रामजयपाल सिंह उच्च विद्यालय स्थित है. वहीं रामुडीह विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर विद्यालय आना-जाना लगा रहता है. इसके अलावा शंकरपुर मोड़ से दायीं ओर रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग है, जहां सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आते-जाते हैं. ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के बीच टक्कर की संभावना बनी रहती है. ओम प्रकाश यादव ने पीडब्ल्यूडी से तत्काल स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. विदित हो कि शुक्रवार रात एक थार वाहन चालक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं, लोगों का कहना है कि यदि शंकरपुर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगे होते, तो संभवतः यह घटना नहीं घटती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >