काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

मधुपुर की गोविंदपुर पंचायत स्थित शाही गोविंदपुर में धार्मिक अनुष्ठान

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत स्थित शाही गोविंदपुर में मां वैष्णवी काली मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को 263 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर पतरो नदी के शाही गोविंदपुर घाट पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित अवध किशोर मिश्रा, आलोक आचार्य ने विधिवत यजमान गोवर्धन साही सह पत्नी को पूजा कराया. इसके बाद कलश में जल भरवाया. बताया जाता है कि उक्त मंदिर दशकों पूर्व स्थापित किया गया था, जिसका विधिवत जीर्णोद्धार स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कराया गया. इसको लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान किया जायेगा. पुरोहितों के द्वारा वैदी पूजन व 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. वहीं, 24 व 25 मार्च को भजन गायिका कुमकुम बिहारी, स्नेह सरगम, गुलशन बावरा के द्वारा भजन की प्रस्तुति किया जायेगा. साथ ही कोलकाता के कलाकारों के द्वारा झांकी की प्रस्तुति किया जायेगा. मौके पर केदार शाही, दीनदयाल शाही, गौरी किशोर शाही, शशि भूषण शाही, जवाहर शाही, धीरन शाही, रवि शंकर शाही, पंकज शाही, नित्यानंद शाही, चंदन शाही, बुधन शाही, कमल किशोर शाही, अर्जुन शाही, पार्वत शाही, नंदकिशोर शाही,अन्नत शाही, गोर्वधन शाही, राजन शाही, अधीर शाही, मुकुंद शाही, शिकू शाही, दिवाकर शाही, छोटेलाल शाही, मुकेश शाही, बसंत शाही, सोनू शाही, योगेंद्र शाही, राकेश शाही, पीयूष शाही, अनुज शाही, अक्षय शाही, हरिओम शाही, बंधन शाही, बीरू राज शाही, दीपक शाही, अभय शाही, गौरव शाही, शुभम चौधरी, बीरेंद्र प्रसाद शाही, ललन मिश्रा, गौतम शाही आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >