Deoghar News : एनआइ कार्य का दिखा असर, विलंब से चलीं कई ट्रेनें

हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को घंटों विलंब से चलीं. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रतिनिधि, जसीडीह : हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को घंटों विलंब से चलीं. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, शनिवार को दानापुर डिविजन में एनआइ कार्य किया गया. इस कारण डाउन व अप लाइन की दर्जनों ट्रेनें घंटों विलंब से चली. इससे जसीडीह स्टेशन पर रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करते दिखे. डाउन लाइन में 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस दो घंटे, 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 22198 झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस तीन घंटे, 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, 18621 पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस दो घंटे, 13006 पंजाब मेल दो घंटे, 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली. वहीं अप लाइन की 05059 कोलकाता-लालकुंआ एक्सप्रेस पांच घंटे, 22347 वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, 13105 सियालदाह-बलिया एक्सप्रेस एक घंटा, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस एक घंटा, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस चार घंटे, 63209 देवघर-पटना एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >