मधुपुर. शहर के बावनबीधा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में चल रहे कब मास्टर, स्काउट मास्टर और रोवर स्काउट लीडर के लिए बेसिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को बीपी अभ्यास और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के पहले सत्र में प्रतिभागियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग अनुभागों में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया. दूसरे सत्र में क्यूब मास्टर्स बेसिक और एडवांस टीम द्वारा कपिलमुनि आश्रम के लिए एक छोटा ट्रायल एसटीपी आयोजित किया गया. इस दौरान स्काउटिंग के उद्देश्य, नेतृत्व गुणों, स्काउटिंग कौशल तथा व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी दी गयी, जिससे प्रतिभागियों की समझ को मजबूत किया जा सके और वे अपने अनुभागों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें. साथ ही स्काउटिंग के विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन भी किया गया और टीम लीडरों को आवश्यक जानकारी दी गयी. बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्काउट एंड गाइड के बच्चों को प्रशिक्षण दे सकेंगे. इस शिविर में रेलवे सेंट्रल, लिलुआ, हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, काचरापाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं. — शिविर में रेलवे सेंट्रल, लिलुआ, हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, काचरापाड़ा से पहुंचे प्रशिक्षु
स्काउट एंड गाइड शिविर में नेतृत्व क्षमता और कौशल पर दिया जोर
मधुपुर: बावनबीधा में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न
