सारठ के 36 स्कूलों में समिति गठन, केचुआबाक में सर्वसम्मति से चुने गये अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

सारठ अंचल के 36 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. केचुआबाक में ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया.

सारठ : सारठ अंचल के अलग-अलग 36 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की कार्रवाई हुई. इनमें अधिकतर विद्यालयों में समिति गठन का काम पूरा कर लिया गया, जबकि कई स्कूलों में कम या नगण्य उपस्थिति के कारण चुनाव रद्द करना पड़ा.

केचुआबाक में ग्रामीणों की मौजूदगी में गठन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय केचुआबाक में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. चुनाव कार्य पर्यवेक्षक सहायक शिक्षक राजेश कुमार एवं सहायक आचार्य अशोक कुमार यादव की उपस्थिति में नई शिक्षा नीति के गाइडलाइन के अनुरूप सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए जहिमा बीबी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए जरीना खातून का चयन हुआ.

मतदान से सदस्यों का चयन

समिति के सदस्य के रूप में सोनाका देवी, जयंती देवी, जाहिम बीबी, नूर नगार, बिलकेश मिर्ज़ा, रेशमा बीबी, हमीदा बीबी, अजय तूरी, प्रकाश महतो, अब्दुस सलाम, नूर ईमाम अंसारी, नूर ताज अंसारी, सकलैन मिर्ज़ा और नजीबुल्लाह मिर्ज़ा का चयन मतदान के माध्यम से किया गया.

20 सदस्यीय समिति में पदेन सदस्य शामिल

20 सदस्यीय समिति में सदस्य संयोजक के रूप में सहायक शिक्षक शाहजहां मिर्ज़ा को शामिल किया गया. वार्ड सदस्य केरान मिर्ज़ा, सहायक अध्यापिका मिला मिर्ज़ा, सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार महतो एवं सेविका रुकसाना खातून को भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया.

शिक्षकों और ग्रामीणों ने किया सहयोग

चुनाव में वार्ड सदस्य मोइनुद्दीन शेख, सहायक अध्यापक रेयान खान, रमेश तूरी, संजय कुमार गुप्ता आदि ने सहयोग कि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >