सारवां: पेड़ से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल

तेज रफ्तार का चकमा पड़ा भारी: मानिगढ़ी स्कूल के पास हुई दुर्घटना

सारवां. देवघर-सारठ मुख्य मार्ग अंतर्गत थाना क्षेत्र के मानिगढ़ी स्कूल के समीप देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गयी. हादसे में पिकअप पर सवार रवि कुमार महतो, इकबाल शेख और इम्तियाज शेख घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया. घायलों ने बताया कि वे सभी साहिबगंज बरहरवा से सारठ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक चकमा दे दिया. वाहन से बचने के प्रयास में पिकअप चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई सुखराम नाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जप्त कर लिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >