दुर्गा मां की पूजा व आरती कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की

सारवां के चौवा मड़वा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धार्मिक आयोजन

सारवां. गुप्त नवरात्र के अवसर पर चौवा मड़वा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में समिति की ओर से क्षेत्र के कल्याण को लेकर मां दस महाविद्या और मां नव दुर्गा को प्रसन्न करने को लेकर महाआरती का आयोजन किया गया. देवघर के आचार्य मनोज महाराज, पंडित छोटेलाल मिश्र, पंडित नवीन बलियासे की देखरेख में मां त्रिपुर सुंदरी महाआरती समिति की भव्य महाआरती की गयी. इस दौरान महाआरती को देखने को लेकर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल होकर समिति और सदस्यों को सहयोग प्रदान किया. मौके पर समिति अध्यक्ष प्रणव सिंह सचिव प्रमुख रावत कोषाध्यक्ष शंकर रावत, उपाध्यक्ष मुकुट सिंह, बबन बलियासे, पिंकू बलियासे, गणेश रावत, अनोज बलियासे, अजीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह, आरती समिति के सुभाष सिंह, कन्हैया सिंह, बबलू सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारवां के चौवा मड़वा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धार्मिक आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >