जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण

सारवां बीडीओ ने जनगणना फार्मेट भरने की जानकारी दी

सारवां. प्रखंड के मोहडार गांव में बुधवार को जनगणना 2027 की तैयारी के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रजनीश कुमार ने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को फील्ड भ्रमण कराकर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया. इस दौरान अधिकारियों ने जनगणना फॉर्मेट को भरने की प्रक्रिया को सीधे गांव में समझाया. प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, नजरी नक्शा तैयार करना, मकानों के नंबर निर्धारण, परिवार के सदस्यों की संख्या, उपलब्ध कमरों की जानकारी, पेयजल का मुख्य स्रोत, प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय का प्रकार, एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा तथा लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल, स्कूटर आदि की सूची तैयार करने के तरीके सिखाये गये. इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रशिक्षक आशीष दुबे और सुनील कुमार झा उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में आठ फरवरी से 28 फरवरी तक मानव गणना की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तथ्य बिना किसी छेड़छाड़ के सटीक रूप से दर्ज किए जायें. मौके पर प्रमुख कुमार रावत, मनोज कुमार राय, सुमित सिंह, उमेश कुमार वर्मा, जयप्रकाश यादव, दशरथ यादव, विजय बलियासे, राजेश सिंह समेत अन्य प्रगणक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >