सारवां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में सीएचओ और एएनएम के लिए एक दिवसीय ओरल स्क्रीनिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान डॉ अनुराधा ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को मुंह से संबंधित बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुंह की बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय पर जांच और उपचार से इन पर आसानी से काबू पाया जा सकता है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मुंह की बीमारियों की प्रारंभिक जांच और पहचान की प्रक्रिया के बारे में भी बताया. साथ ही बताया कि पहले चरण में 19 मार्च तक स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक आम लोगों के लिए अभियान के तहत स्क्रीनिंग की जायेगी. मौके पर सीएचओ संतोष प्रमाणिक, रंजिता लकड़ा, दीप्ति, कुमुदिनी, प्रियंबदा आर्या, सुमन, बिट्टू, अभिलाषा, अरु, आदित्य व हर्षिकेश सहित एएनएम आरती, मंजू, रेनू, ममता और नूतन मौजूद थीं.
मुंह की बीमारी को न करें नजरअंदाज, समय पर स्क्रीनिंग से बचाव संभव : डॉ अनुराधा

मुंह की बीमारी को न करें नजरअंदाज, समय पर स्क्रीनिंग से बचाव संभव : डॉ अनुराधा
Copied link
सारवां सीएचसी में ओरल स्क्रीनिंग प्रशिक्षण आयोजित