बीडीओ ने एंटी वेनम इंजेक्शन के स्टॉक की ली जानकारी

बीडीओ रजनीश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सारवां. बीडीओ रजनीश कुमार सोमवार को अपराह्न लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वे गर्मी के मौसम में सांप के बढ़ते प्रकोप से बचाव की तैयारियों की जानकारी लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ऑन ड्यूटी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुहानी सहाय से एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. मौके पर उपस्थित बीडीएम प्रशांत कुमार ने बीडीओ को बताया कि सीएचसी में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है. निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने बीडीओ से शिकायत की. परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गयी तथा इलाज के नाम पर पैसे की मांग की गयी. उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की. वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हजरा, पहारिया के पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा तथा पंचायत समिति सदस्य रामदेव मंडल ने भी सीएचसी के प्रसव कक्ष में अनियमितता एवं लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग उठायी. वहीं, बढ़ेता गांव निवासी पीड़ित प्रदीप मंडल ने बीडीओ कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर आए थे. भर्ती के समय पत्नी और गर्भस्थ शिशु की स्थिति सामान्य बताई गई थी. आरोप है कि अगले दिन अस्पताल कर्मियों द्वारा उनसे 3000 से 3500 रुपये की मांग की गयी. राशि नहीं देने पर इलाज में लापरवाही बरती गई और रेफर करने का अनुरोध भी नहीं माना गया. उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों की लापरवाही के कारण उनके नवजात बच्चे की जन्म के समय ही मौत हो गई. मामले में बीडीओ रजनीश कुमार ने जांच के निर्देश दिया है. — सीएचसी निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में लापरवाही का आरोप, जांच के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >