सारठ में नो मैपिंग मतदाताओं की होगी विशेष सुनवाई,27 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा अभियान

सारठ में 2026 मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की विशेष सुनवाई 27 अगस्त से 3 सितंबर तक होगी. बीडीओ कार्यालय ने जारी की सूचना.

प्रतिनिधि, सारठ. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत सारठ प्रखंड अंतर्गत नो मैपिंग मतदाताओं की विशेष सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. बीडीओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार सभी संबंधित मतदाताओं की सुनवाई प्रखंड सभागार, सारठ में होगी. सुनवाई प्रत्येक निर्धारित तिथि को सुबह 9 बजे से शुरू होगी. संबंधित मतदाताओं को तय समय पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया में भाग लेने को कहा गया है.

छह चरणों में होगी सुनवाई

जारी कार्यक्रम के अनुसार नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई अलग-अलग क्रमांक के आधार पर निर्धारित की गयी है. 50 से 68 क्रमांक तक के मतदाताओं की सुनवाई 27 अगस्त 2026 को होगी.

इसके बाद 69 से 71 क्रमांक तक के मतदाताओं की सुनवाई 29 अगस्त, 72 से 80 क्रमांक की 31 अगस्त, 81 से 85 क्रमांक की 1 सितंबर, 86 से 91 क्रमांक की 2 सितंबर और 92 से 97 क्रमांक तक के मतदाताओं की सुनवाई 3 सितंबर 2026 को होगी.

सभी निर्धारित तिथियों पर सुनवाई का आयोजन प्रखंड सभागार, सारठ में ही किया जायेगा.

बीडीओ करेंगे मतदाताओं की सुनवाई

जारी पत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारठ को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में सुनवाई के लिए अधिकृत किया गया है. सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं से जुड़े मामलों की जानकारी ली जायेगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

पत्र की प्रति उप निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गयी है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि और समय पर प्रखंड सभागार में उपस्थित होने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >