विधायक ने 15 करोड़ की लागत से 23 योजनाओं का किया शिलान्यास

सारठ विधायक ने रखी योजनाओं की आधारशिला

सारठ बाजार. सारठ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास की नयी सौगात देखने को मिली. विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने डुमरिया स्टेडियम में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से कुल 23 विकास योजनाओं एवं 30 हाई मास्क लाइट का शिलान्यास किया. इस दौरान लायंस क्लब द्वारा वाटर कूलर का सारठ एवं बामनगामा में प्रतिस्थापन भी किया गया. मौके पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि विकास के मामले में सारठ विधानसभा को नंबर वन बनाना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सारठ का सर्वांगीण विकास ही उनका जीवन उद्देश्य है और मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पालोजोरी और करमाटांड़ बाजार में बाईपास सड़क, सारठ एवं पालोजोरी में पुस्तकालय, एससी-एसटी आवासीय विद्यालय, इनडोर स्टेडियम, पथरड्डा पहाड़ का सौंदर्यीकरण, 400 एकड़ भूमि पर उद्योग स्थापना, प्रेस क्लब भवन सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सड़क क्षेत्र में कई नई योजनाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, पालोजोरी प्रखंड प्रमुख उषा किरण मरांडी, सारठ प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, सचिव अनिल सिंह, शालिग्राम मंडल, विक्रम सिंह, झामुमो नेता इकबाल मिर्जा, सुभाष मंडल, राकेश राय, प्रह्लाद मंडल आदि मौजूद थे.

सारठ एवं पालोजोरी प्रखंड में स्वीकृत प्रमुख योजनाएं

सारठ प्रखंड:

साधरिया, केचुवाबांक, झिलुवा, ठाढ़ी, डिंडाकोली, परबाद, बोचबांध और मंझलीबाद गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र, सधरिया एवं बरमसिया में पीसीसी निर्माण, डुमरिया स्टेडियम विकास, तथा अंचल कार्यालय मरम्मत कार्य.

पालोजोरी प्रखंड:

सगराजोर, बांधडीह, पहरुडीह, धावा और कुंजोरा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र, मटियारा एवं धावा में पीसीसी सड़क निर्माण, एफसीआई गोदाम की चारदीवारी, पहरुडीह, शीतलकुंडी और परसनी गांव के जोरिया में चेक डेम निर्माण तथा 30 हाई मास्क लाइट की स्थापना शामिल है.

——-

सारठ में 15 करोड़ की 23 योजनाओं का शिलान्यास, 30 हाई मास्क लाइट से जगमगायेंगे गांव-शहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >