50 से 200 रुपये में मिला रहा मटका और सुराही

गर्मी में घड़े और सुराही की बिक्री बढ़ी

मधुपुर. इस भीषण गर्मी में मिट्टी के घड़ा व सुराही की बिक्री तेज हो गयी है. आधुनिक युग में फ्रिज का मांग बाजार में बढ़ा है, लेकिन लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. इनदिनों बाजार में मयूर जग, गोल मटके, टंकी वाले मटके व सुराहियों की मांग तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकतर मटकों में टोंटी लगाया गया है. ताकि पानी निकालने में आसानी हो. बाजार में घड़ा 100 रुपये प्रति पीस, बड़ा घड़ा नल लगा हुआ 130 रुपये, मीडियम आकार का घड़ा 50 रुपये प्रति पीस, छोटी सुराही 150 रुपये, बड़ी सुराही 200 रुपये बिक रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में उछाल आया है. जहां एक ओर फ्रिज और कूलर की डिमांड बढ़ी है. वहीं, देसी तरीके से ठंडक पाने के लिए लोगों ने मिट्टी के घड़ों को भी खूब पसंद किया है. बताया जाता है कि कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीते, क्योंकि इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती है. ऐसे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मिट्टी के बर्तनों पर ही निर्भर रहते हैं. इस साल अप्रैल महीने में ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. इसके चलते लोग हर संभव तरीके से गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. हाइलाइर्ट्स : गर्मी के मौसम में मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में देखी जा रही है वृद्धि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >