सड़क से सरकारी हाट तक अतिक्रमण का आरोप, सबेजोर के ग्रामीण पहुंचे सीओ के पास

सारठ के सबेजोर गांव में सरकारी भूमि और रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने जांच और नापी के आदेश दिए हैं।

सारठ : सारठ अंचल अंतर्गत सबेजोर पंचायत के ग्रामीणों ने सबेजोर हटिया के समीप रास्ते व सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की है. इसको लेकर ग्रामीणों ने सीओ सारठ को लिखित शिकायत पत्र देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. शिकायत पत्र में ग्रामीण संजय राउत, ब्रजेश सिंह, ललित नारायण सिंह, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, बच्चा सिंह, अजय कुमार सिंह, रामानंद सिंह, सुजीत सिंह, अभय सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव के ही मनोज राउत पर दाग संख्या 259 की रास्ते की जमीन, दाग संख्या 261 की सरकारी हाट की जमीन तथा दाग संख्या 416 की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है.

शिकायत के बाद अतिक्रमण पर लगायी गयी थी रोक

ग्रामीणों के अनुसार, सरकारी रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत अंचल कार्यालय से की गयी थी. शिकायत के बाद अतिक्रमण पर रोक लगायी गयी थी. साथ ही अंचलाधिकारी ने सरकारी अमीन को जमीन की नापी कर ट्रेस नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया था.

पिंडी बनाकर देवी की तस्वीर लगाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पिंडी बनाकर देवी की तस्वीर लगा दी गयी है. उक्त जमीन पर पंचायत भवन बना हुआ है, जबकि इसके एक हिस्से में घर बनाकर सरकारी भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण किया गया है.

सरकारी हाट की जमीन पर भी कब्जे का आरोप

इसके अलावा दाग संख्या 261 स्थित सरकारी हाट की जमीन के एक हिस्से पर भी अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए अंचलाधिकारी से सभी संबंधित जमीनों की शीघ्र नापी कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा सरकारी रास्ते व भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

जल्द जांच व नापी कराने की बात

सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने जल्द ही मामले की जांच-पड़ताल कर संबंधित जमीन की नापी कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >