Deoghar news : नावाडीह की सड़क नाले में तब्दील, चार दिन बाद छठ, कोई सुनवाई नहीं

देवघर प्रखंड के भिरखीबाद पथ अंतर्गत नावाडीह ग्राम की मुख्य सड़क इन दिनों नाले के गंदे पानी से लबालब है, जिससे यहां से गुजरने वाले और आसपास रहने वालों का चलना दूभर हो गया है.

संवाददाता, देवघर . देवघर प्रखंड के भिरखीबाद पथ अंतर्गत नावाडीह ग्राम की मुख्य सड़क इन दिनों नाले के गंदे पानी से लबालब है. निगम द्वारा लगे नल और मुहल्ले के घरों की नालियों का पानी 24 घंटे सड़क पर बहने से ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पथ निर्माण विभाग, देवघर को आठ अक्तूबर 2025 को आवेदन दिया था. इसके बाद 13 अक्तूबर 2025 को डीसी के जनता दरबार में भी शिकायत की गयी. लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. नावाडीह छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष अजय नदी तट पर बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन होता है, जहां नगर निगम क्षेत्र के कई श्रद्धालु पूजा करने आते हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की है ताकि छठ पर्व स्वच्छ माहौल में संपन्न हो सके. ज्ञात हो कि निगम की ओर से इस इलाके में सड़क के किनारे नल तो लगाया गया है. लेकिन उसके पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस कारण 24 घंटे पानी सड़क पर ही बहता रहता है. इस समस्या के समाधान के लिए न निगम, न पीएचइडी और न ही पीडब्ल्यूडी ध्यान दे रहा है. आवेदन देने वालों में दीनानाथ सिंह, रामाकांत सिंह, शक्तिधर प्रसाद सिंह, कुमारी ममता सिंह, ज्योति सिंह, ललिता देवी, शिल्पा कुमारी, विकास झा, रजनी कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, शुकदेव, मंजू देव्या, बालगोविंद सिंह, अशोक, रामदेव सहित कई ग्रामीण शामिल हैं. ॰नाला का गंदा पानी सड़क पर, घाट पर जाने में छठव्रतियों को होगी परेशानी ॰निगम से नाला सफाई करवाने की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >