Deoghar news : दो वर्ष पहले योजना से स्वीकृत सड़क का नहीं हो सका निर्माण, ग्रामीणों में रोष

चितरा की ठाढी पंचायत के चिकनियां गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों में रोष है.

प्रतिनिधि, चितरा. थाना क्षेत्र की ठाढी पंचायत अंतर्गत चिकनियां गांव में ठाढ़ी पंचायत भवन से चिकनियां भूमिहार टोला होते हुए पोद्दार टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और असंतोष है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह के प्रयास से सड़क योजना स्वीकृत हुई थी और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास भी किया गया था. बावजूद आज तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है. इस संबंध में ग्रामीण हरगौरी सिंह, अजय सिंह, भांगेश्वर सिंह, बालो पोद्दार, महामाया सिंह सहित अन्य ने बताया कि वर्षों की मांग के बाद सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन संबंधित संवेदक की उदासीनता के कारण काम शुरू नहीं हो सका है. बताया कि इसके कारण गांववासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की है. मौके पर अमन सिंह, करण सिंह, चीकू कुमार, विजय सिंह, अधीर सिंह, कारू सिंह, दुर्गा सिंह, हर्ष कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. ॰चितरा थाना क्षेत्र की ठाढी पंचायत अंतर्गत चिकनियां गांव में बननी थी सड़क

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >