बुढ़ैई बाजार के निकट तीन वाहन आपस में भीड़े, टला बड़ा हादसा

बुढ़ैई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में हुई सड़क दुर्घटना

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के बुढ़ैई बाजार के निकट सड़क दुर्घटना में दो ट्रक और सरिया से लदा एक ट्रेलर की आपस में टकरा गया. हादसा उस समय हुआ जब तीनों वाहन धनबाद से भिरखीबाद मोड़ व बुढ़ैई होते हुए देवघर की ओर जा रहा था. घटना शुक्रवार रात की बतायी जाती है. तीनों वाहन के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों ही वाहनों के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि आगे पीछे चल रहे दो ट्रक के बीच आपस में टक्कर हो गयी, जिसके बाद अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रहे सरिया लदा ट्रेलर ने भी पीछे से ट्रक को टक्कर मार दिया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और करीब आधे घंटे तक देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. वाहनों के चालक एवं खलासी को मामूली चोटें आयी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ैई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. वहीं, लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >